Skip to main content

Aaj Tak24x7

आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराने हेतु थाना कप्तानगंज पर पीस कमेटी का आयोजन किया गया-*

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

*आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराने हेतु थाना कप्तानगंज पर पीस कमेटी का आयोजन किया गया-

आज दिनांक 27.02.2026 को थाना कप्तानगंज परिसर में थाना क्षेत्र के संभ्रांत एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उपस्थित सभी से अपील किया गया कि दोनों ही त्यौहार खुशियों एवं उल्लास के प्रतीक हैं। इन पावन अवसरों पर किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद, उत्तेजक व्यवहार, असामाजिक तत्वों की गतिविधि या सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेशों से पूर्णतः बचें।थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा फ्लैग मार्च किया जाएगा।किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले या शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।सभी नागरिक आपसी समझदारी एवं सहयोग से त्यौहार मनाएं तथा किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना तुरंत थाना को दें। थाना क्षेत्रवासियों से अपील किया गया कि होली एवं ईद-उल-फित्र को आपसी प्रेम, सद्भावना, भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएं तथा शासन द्वारा जारी आदेश निर्देश से अवगत कराते हुए बताया गया कि कोई भी विवादास्पद या उत्तेजक सामग्री साझा न करें तथा शांति व्यवस्था में पुलिस का पूर्ण सहयोग करें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in