आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति व सौहार्द बनाए रखने के लिए एसएसपी ग्वालियर ने ली थाना प्रभारियों की बैठक*

  1. *आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति व सौहार्द बनाए रखने के लिए एसएसपी ग्वालियर ने ली थाना प्रभारियों की बैठक

ग्वालियर। 02.03.2026। आगामी त्यौहारों होली, धुलेंडी, रंगपंचमी एवं रमजान माह के दौरान जिले में कानून व्यवस्था, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु आज पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे), अति. पुलिस अधीक्षक शहर(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे), अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर(रापुसे), अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर(रापुसे), प्रशिक्षु भापुसे अधिकारी श्री मनोज कुमार सहित समस्त सीएसपी/एसडीओपी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि त्यौहारों के दौरान जिले में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा, जो पूर्ण संसाधनों से लैस होकर संवेदनशीलता एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी करेगा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बलवा ड्रिल सामग्री एवं आवश्यक संसाधनों सहित पुलिस बल पूर्णतः तैयार रहेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि होलिका दहन केवल परम्परागत एवं गैर-विवादित स्थलों पर ही कराया जाए तथा होलिका दहन के समय क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग, आगजनी से बचाव हेतु पर्याप्त संसाधन एवं आयोजकों द्वारा वॉलंटियर्स की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

एसएसपी ग्वालियर ने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि डीजे संचालन निर्धारित समय एवं ध्वनि सीमा के अनुरूप ही किया जाए, अन्यथा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों की मर्यादा बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए, त्यौहारों के दौरान किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाएं आहत न हों, यह सुनिश्चित किया जाए। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शांति समिति की बैठकें आयोजित कर गणमान्य नागरिकों एवं आयोजकों से समन्वय स्थापित किया जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में फिक्स पिकेट, सतत पेट्रोलिंग एवं पूर्व विवादों की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार कार्यवाही की जाए।

एसएसपी ग्वालियर ने बैठक में थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि नशा कर उत्पात मचाने, मारपीट करने एवं विवाद करने वालों की पहचान कर कड़ी निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। जिन क्षेत्रों में पूर्व में झगड़े या शराबखोरी की शिकायतें अधिक रही हैं, वहां विशेष चेकिंग एवं पेट्रोलिंग की जाएगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in