सिंधी होटल के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, तीन युवक घाय
कदौरा/बबीना। कदौरा-बबीना मार्ग पर स्थित सिंधी होटल के समीप सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बबीना निवासी 26 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र स्वर्गीय चंद्रपाल अपनी अपाचे बाइक (UP 91 X 5291) से कदौरा से बबीना की ओर जा रहे थे। तभी कदौरा और बबीना के बीच स्थित सिंधी होटल के पास सामने से आ रही सीडी डीलक्स बाइक (UP 91 P 2655) से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। सीडी डीलक्स बाइक पर कदौरा निवासी 18 वर्षीय हर्ष साहू पुत्र शिवचरण और उसके साथ अंशु पुत्र कर्मेंद्र सवार थे।
टक्कर इतनी तेज थी कि कृष्ण कुमार उछलकर समोसे में गिरा हाईवे पर जा गिरे। सूचना मिलते ही कदौरा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कदौरा पहुंचाया गया।
हादसे में कृष्ण कुमार के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दूसरी बाइक पर सवार हर्ष साहू और अंशु को भी हाथ-पैर में चोटें आई हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
संवाददाता अभिषेक कुमार आज तक 24×7 न्यूज़ ब्यूरो चीफ जालौन



