Skip to main content

Aaj Tak24x7

आलीराजपुर भगोरिया में मोबाईल व पर्स चोरी करने वाला शातिर पॉकेटमार पुलिस की गिरफ्त में* 

 

  1. • *आलीराजपुर भगोरिया में मोबाईल व पर्स चोरी करने वाला शातिर पॉकेटमार पुलिस की गिरफ्त में*

 

 

फरियादी मुकेश पिता केशरसिंह चौंगड़ भीलाला उम्र 22 साल नि. कालीबेल पाड़ा भिचडिया फलिया थाना सोरवा द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट किया कि दिनांक-02.03.2026 वार सोमवार को आलीराजपुर में भगोरिया देखने के लिये आया था, आलीराजपुर राजावाड़ा परिसर में भगोरिया हाट की काफी भीड भाड़ थी । फरियादी ने अपना ONE PLUS NORD 5 स्काई ब्लु रंग का मोबाइल फोन पेन्ट की दाहिने जेब मे रखा था तभी फरियादी की पेन्ट की दाहिनी जेब मे से किसी अज्ञात व्यक्ति ने पेन्ट की दाहिनी जेब से ONE PLUS NORD 5 निकालकर चोरी कर लिया है, जिसकी किमत 31,999/- रुपये है । फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा भगोरिया हाट में ही एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों पर शंका होने पर गिरफ्त में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी सुमन पिता सावंतलाल गुजरिया जाति पारदी उम्र-19 वर्ष निवासी ग्राम मालीखेडी जिला उज्जैन से पूछताछ करते चोरी करना कबूल किया व आरोपी के कब्जे से ONE PLUS NORD 5 मोबाईल किमती करीबन 31,999/- रुपये बरामद किया गया । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सोनू सिटोले थाना प्रभारी कोतवाली, उनि. सुनिल रन्दे, सउनि. मुन्नालाल कटारे, प्रआर रविन्द्र खन्ना, आर गंगाराम, आर सुमित चौहान, आर. राजेश अलावा, सायबर सेल से प्रआर दिलीप चौहान, आर नागरसिंह व आर प्रमोद का सराहनीय योगदान रहा ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in