ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने नगर पालिका की तैयारी तेज*

*ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने नगर पालिका की तैयारी तेज

*सीएमओ राजेश मेहतेले ने जलापूर्ति व्यवस्था का किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*
*जिला संवाददाता महेंद्र पाण्डेय*

खुरई। आगामी ग्रीष्मकालीन मौसम को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद खुरई द्वारा पेयजल व्यवस्था को सुचारू एवं निर्बाध बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं,इसी क्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश मेहतेले ने नगर की जलापूर्ति व्यवस्था का स्थल निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए सीएमओ मेहतेले ने जल प्रदाय शाखा प्रभारी रामगोपाल अहिरवार को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन समय में नगर के नागरिकों को पेयजल उपलब्धता में किसी भी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो, इसके लिए अभी से समुचित तैयारी सुनिश्चित की जाए, उन्होंने नगर के सभी बोरवेलों की तकनीकी जांच कर आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा जलापूर्ति व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग और निगरानी करने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान सीएमओ राजेश मेहतेले ने नगर के विभिन्न स्थानों पर चल रहे बोरवेल सुधार कार्यों का जायजा भी लिया,उन्होंने किला गेट के सामने जारी बोरवेल सुधार कार्य, पुरानी सरकारी अस्पताल के पास स्थित बोरवेल तथा वीर मोहल्ला क्षेत्र में चल रहे आवश्यक सुधार कार्यों का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली और संबंधित कर्मचारियों को कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिएइस दौरान नगर के युवा जनप्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह रारोन द्वारा जलापूर्ति व्यवस्था से संबंधित बताई गई शिकायत का भी सीएमओ श्री मेहतेले ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्या का तत्काल एवं प्रभावी निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों की पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी सीएमओ मेहतेले ने उपयंत्री शैलेंद्र सिंह को निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति के लिए स्थापित किए गए सभी बोरवेलों के आसपास स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे जल स्रोत स्वच्छ और सुरक्षित बने रहें,वहीं स्वच्छता पर्यवेक्षक नीतेश श्रीवास्तव को नगर के वार्डों में संचालित सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग एवं निगरानी करने के निर्देश भी दिए नगर पालिका परिषद खुरई द्वारा ग्रीष्मकालीन मौसम से पूर्व जल स्रोतों के रखरखाव, बोरवेल सुधार, नियमित निगरानी तथा स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ कर नागरिकों को सुचारू एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, प्रशासन का उद्देश्य है कि गर्मी के दिनों में भी नगरवासियों को पर्याप्त और निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in