निगमायुक्त ने समय सीमा बैठक में की विभागीय कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

निगमायुक्त ने समय सीमा बैठक में की विभागीय कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्दे

ग्वालियर दिनांक 16 मार्च 2026- सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का 85 प्रतिशत निराकरण हर हाल में महीने की 15 तारीख तक हो जाना चाहिए। इसके साथ ही शिकायतों का निराकरण समय सीमा में नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने समय सीमा बैठक में दिए। बैठक में अपर आयुक्त श्री टी. प्रतीक राव, श्री प्रदीप तोमर, श्री मुनीश सिकरवार, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि नोटिस के बाद भी कई अधिकारी सीएम हेल्प लाइन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ऐसे सभी अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही राजस्व की समीक्षा के दौरान सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें अधिक रहने पर उपायुक्त श्री उत्तम जखैनिया को सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही भव अनुज्ञा एवं स्थाई अतिक्रमण की शिकायतों को लेकर सिटी प्लानर श्री महेन्द्र अग्रवाल को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सिविल कार्य में आने वाली शिकायतें अधिक रहने पर एवं समय पर निराकरण नहीं करने पर दोनो कार्यपालन यंत्री को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।

बैठक में शहर की स्वच्छता से संबंधित शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शिकायतों को अटेंड नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की तथा स्वास्थ्य अधिकारी श्री भीष्म कुमार पमनानी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीवर एवं दूषित पेयजल से संबंधित आने वाली शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में ई-ऑफिस से कार्य करने की प्रगति जानी तथा निर्देशित किया सभी अधिकारी ई-ऑफिस के तहत ही फाइलों को चलायें।

बैठक में संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया एलीवेटेड रोड के निर्माण से कितने सीवर चैम्बर खराब हुए हैं उनकी सूची बनाकर ठीक करायें। इसके साथ ही जनगणना के कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित को निर्देशित किया तय समय पर मकानों की नम्बरिंग का कार्य करें। साथ ही जलभराव वाले स्थानों पर क्या कार्यवाही की उसकी जानकारी दें, बरसात से पहले जलभराव वाले स्थानों पर जो कार्य कराना है उसको करा लें। बैठक में जनकार्य विभाग को निर्देशित किया कि मुख्य मार्गों के वर्क ऑर्डर हो चुके है, उनका कार्य शीघ्र प्रारंभ करायें। साथ ही निर्देशित किया स्वच्छता सर्वेक्षण आने वाला है सभी संबंधित अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर साफ सफाई देखें। इसके साथ ही शहर के सभी नाले नालियों की सफाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही निर्देशित किया कि गर्मी का मौसम आ चुका है शहर में कहां कहां प्याऊ लगाना है, उसके स्थान चिन्हित करें। बैठक अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सूचना क्र./420/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes