थाना कोतवाली पुलिस ने झॉसी से एक शातिर वाहन चोर को पकड़कर गुब्बारा फाटक से चोरी की गई एक्टिवा को किया जप्त*

  1. *थाना कोतवाली पुलिस ने झॉसी से एक शातिर वाहन चोर को पकड़कर गुब्बारा फाटक से चोरी की गई एक्टिवा को किया जप्त

अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट

ग्वालियर। दिनांक 17.03.2026 – *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे)* के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में *अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर* द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा* के द्वारा थाना बल की टीम को थाना क्षेत्र में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु लगाया गया। दिनांक 16.03.2026 को थाना कोतवाली पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली के अप क्रमांक 92/21 धारा 379 भादवि में एक्टिवा चोरी करने वाला शातिर चोर ग्राम सेमरी थाना मोठ जिला झांसी (उ.प्र.) में है।

उक्त सूचना पर पुलिस टीम को झॉसी भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा झॉसी में थाना मोठ की पुलिस टीम से समन्वय स्थापित कर आरोपी की तलाश ग्राम सेमरी में की गई तो मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति खड़ा मिला, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम गोकुल प्रसाद पुत्र परमानंद उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सेमरी थाना मोठ जिला झांसी (उ.प्र.) का रहने वाला बताया। पकड़े गये व्यक्ति से थाना कोतवाली के अपराध सदर में चोरी गई एक्टिवा के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा उक्त एक्टिवा को गुब्बारा फाटक लोहिया बाजार ग्वालियर से चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की निशादेही पर चोरी की एक्टिवा क्र. एमपी 07-एसएल-3275 को विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये वाहन चोर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर ग्वालियर लाया गया, जहॉ उसे थाना कोतवाली के अपराध सदर में गिरफ्तार किया जाकर शहर में हुई वाहन चोरियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी राकेश कुमार निवासी गुब्बारा फाटक लोहिया बाजार ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 17.04.2021 को दोपहर में उसने अपनी एक्टिवा को घर के बाहर लॉक लगाकर खड़ी की थी। जब शाम को देखा तो उसकी एक्टिवा रखे हुए स्थान पर नही मिली। जिसे कोई अज्ञात चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली में अप0क्र0- 92/21 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया था।

*बरामद वाहनः-* चोरी की एक्टिवा गाड़ी।

*सराहनीय भूमिका :-* थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा, सउनि0 रामबाबू नागर, प्रआर0 रामविलास त्यागी, आर0 धर्मेन्द्र भदौरिया, राजेन्द्र रावत, अजय शर्मा एवं थाना मोठ पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in