Skip to main content

Aaj Tak24x7

आज तारण भवन में होगी सकल जैन समाज की बैठक

आज तारण भवन में होगी सकल जैन समाज की बैठ

2625 वें तीर्थंकर महावीर जन्मकल्याणक की बनेगी सम्पूर्ण रूपरेखा

छिंदवाड़ा – मध्य प्रदेश की धर्म नगरी छिंदवाड़ा सहित सम्पूर्ण विश्व की सकल जैन समाज आगमी चैत्र सुदी तेरस 30 मार्च के शुभ दिन अहिंसा के प्रणेता वर्तमान शासन नायक 24 वें तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 महावीर भगवान का 2625 वां जन्मकल्याणक महोत्सव विविध अनुष्ठानों के साथ भक्ति भाव पूर्वक मनावेगा।

श्री वीर प्रभु के 2625 वें जन्मकल्याणक महोत्सव को लेकर सकल जैन समाज के सभी घटकों में अपार उत्साह एवं उमंग का वातावरण बना हुआ है और सभी मिलकर महोत्सव की जोरदार तैयारी कर रहे हैं।

महोत्सव के संयोजक रत्नेश जैन एवं प्रचार प्रमुख दीपक राज जैन ने बताया कि 2625 वें जन्मकल्याणक महोत्सव को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के लिए सकल जैन समाज के सभी घटकों सहित युवा संगठनों की विशेष बैठक आज बुधवार 18 मार्च की रात्रि 9 बजे नगर की हृदय स्थली छोटी बाजार स्थित तारण भवन में रखी गई है जिसमें महोत्सव की सम्पूर्ण रूपरेखा सहित समिति का गठन एवं अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की जावेगी जिसमें सम्मिलित होकर महोत्सव को यादगार बनाने की अपील सकल जैन समाज से महोत्सव अध्यक्ष संजय मीनू सिंघई, महामंत्री विशाल जैन, पंकज पाटनी, तारण समाज अध्यक्ष प्रदीप जैन ने सकल जैन समाज के सभी घटकों में तारण समाज, ओसवाल श्वेतांबर जैन समाज, कच्छी बीसा ओसवाल संघ, खंडेलवाल पंचायत, परवार पंचायत, गोला पूरब सभा, गोलालारे सभा,सूर्योधाम, मुमुक्षु मंडल, सेतवाल सभा सहित समस्त युवा संगठनों से की गई है।

सादर प्रकाशनार्थ 17,03,2026

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in