Skip to main content

Aaj Tak24x7

सीएमओ जोशी ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ, तालाबों और बावड़ियों की होगी सफाई

लोकेशन कन्नौद
आज तक 24×7
संवाददाता गणेश जायसवाल

सीएमओ जोशी ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ, तालाबों और बावड़ियों की होगी सफा

कन्नौद। शासन के निर्देशानुसार 19 मार्च, गुरुवार से प्रारंभ किए गए जलगंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर परिषद कन्नौद द्वारा स्थानीय तालाब पर साफ-सफाई कार्य कर अभियान का शुभारंभ किया गया। साथ ही नगर के प्रत्येक कुएं एवं बावड़ियों की भी चरणबद्ध रूप से साफ-सफाई की जाएगी।
इस अवसर पर सीएमओ अनिल जोशी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। साथ ही नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे और अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान सीएमओ अनिल जोशी द्वारा उपस्थित नागरिकों को जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पानी का सदुपयोग करें, जल की प्रत्येक बूंद को बचाने का संकल्प लें एवं जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
नगर परिषद द्वारा आमजन से भी इस अभियान में सहयोग एवं सहभागिता की अपील की गई है, ताकि जल संरक्षण एवं स्वच्छता के उद्देश्य को सफल बनाया जा सके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in