ब्रेकिंग न्यूज़ *चैत्र मास पर्व की नवरात्र पर्व के चलते हुए इंदौर इच्छापुर मार्ग पर स्थित ग्राम बलवाड़ा एवं चोरल के मध्य भारी आवा गमन के चलते हुए यातायात हुआ अवरुद्ध यात्रीगण हुए जबरदस् परेशान
बता दे कि इन दिनों संपूर्ण निमाड़ एवं मालवा क्षेत्र में गणगौर महापर्व के चलते हुए आम मार्ग पर भारी आवागमन बना हुआ है जिसके चलते हुए इंदौर इच्छापुर मार्ग पर सदैव चक्का जाम जैसे हालात बने रहते हैं तो वही संपूर्ण खंडवा एवं खरगोन जिलों में गणगौर पर्व उत्सव के दौरान संपूर्ण क्षेत्र में भारी उत्साह दिखलाई पड़ रहा है माता पार्वती के पूजन के रूप में मनाए जाने वाले इस पर्व पर गणगौर माता तीज की तिथि पर पाठ बैठती है जहां घर लाकर माता का भजन पूजन किया जाता है तो वही दूसरे दिन भगवान शिव के रूप में धनिया राजा माता पार्वती यानी की गणगौरमाता स्वरूप देवी पार्वती को लेने के लिए अपने ससुराल आते हैं जहां काफी मन्नते मांगने पर भोलेनाथ को एक दिन के लिए घर पर रोका जाता है जिसे रथ बोढ़ाने की परंपरा भी कहा जाता है पंचमी तिथि को माता गणगौर का धूमधाम से संपूर्ण निमाड़ क्षेत्र में विसर्जन समारोह मनाया जाएगा जिसको लेकर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में उत्साह जैसा माहौल दिखलाई पड़ रहा है*। मुकेश शुक्ला की खास रिपोर्ट



