रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
*थाना परसरामपुर क्षेत्र अंतर्गत कस्बा परसरामपुर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के बालिकाओं को जागरुक किया गया-
थानाध्यक्ष परसरामपुर विश्व मोहन राय मय पुलिस टीम का0 धन्नू यादव, का0 राहुल यादव, म0का0 माला देवी , म0का0 प्रतीक्षा दुबे द्वारा थाना परसरामपुर जनपद बस्ती में मिशन शक्ति अभियान के तहत कीर्ति कंप्यूटर इंस्टिट्यूट कस्बा परशुरामपुर में बालिकाओं से मिलकर स्किल डेवलपमेंट व सशक्तिकरण संबंधित बातों के बारे बताते हुए कार्यक्रम के अंतर्गत तीन नए कानून व साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे -1090 – वीमेन पावर लाइन,1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,181 महिला हेल्पलाइन,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,102 स्वास्थ्य सेवा,108 एंबुलेंस सेवा,साइबर हेल्पलाइन नंबर – 1930, थाने का सी0यू0जी0 नंबर 9454403120 के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया और महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई । प्रदत्त सभी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और उनकी उपयोगिता पर जोर दिया गया ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त कर सके। महिला सशक्तिकरण से संबंधित मिशन शक्ति पंपलेट भी वितरण किया गया । बालिकाओं को भरोसा दिलाया गया कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है। बाद कार्यक्रम के स्किल डेवलपमेंट से संबंधित सर्टिफिकेट व प्रथम द्वितीय, तृतीय ,चतुर्थ ,पंचम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को थानाध्यक्ष द्वारा पुरस्कृत किया गया।



