रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
*थाना हरैया पुलिस द्वारा चोरी करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर चोरी की प्रिंटर मशीन और इनवर्टर बरामद किया गया।*
प्रभारी निरीक्षक हर्रैया के नेतृत्व में थाना हरैया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 67/2026 धारा 305(a) 317(2) BNS थाना हर्रैया जनपद बस्ती से संबंधित वांछित अभियुक्त कासिम पुत्र अलाउद्दीन निवासी ग्राम जीवधरपुर राय थाना हर्रैया जनपद बस्ती को ग्राम शेरवाडीह से आज दिनांक 21.03.2026 को गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की प्रिंटर मशीन और इनवर्टर बरामद किया गया।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 सुरेंद्र यादव थाना हरैया जनपद बस्ती।
2. हे0कां0 अजय राणा, का0 रोशन शुक्ला थाना हरैया जनपद बस्ती।



