Skip to main content

Aaj Tak24x7

आज ईद उल फितर के मुबारक मौके पर तहसील हसनपुर क्षेत्र के ग्राम बुरावली में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रिफाकत चौधरी के आवास पर आयोजित ईद मिलन समारोह में पहुंचे राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने सभी मुस्लिम भाइयों को ईदुलफितर की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद केवल उपवास (रोजे) के अंत का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह पवित्रता भाईचारे और परोपकार का संदेश देता है।

आज ईद उल फितर के मुबारक मौके पर तहसील हसनपुर क्षेत्र के ग्राम बुरावली में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रिफाकत चौधरी के आवास पर आयोजित ईद मिलन समारोह में पहुंचे राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने सभी मुस्लिम भाइयों को ईदुलफितर की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद केवल उपवास (रोजे) के अंत का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह पवित्रता भाईचारे और परोपकार का संदेश देता है

 

रमजान के पूरे महीने की इबादत के बाद आज जो खुशियां और मिठाइयां बांटी जा रही हैं वे हमारे दिलों को जोड़ने का काम करती हैं। भारत एक ऐसा देश है जहां विविधता ही हमारी ताकत है। आज हम सबको मिलकर दुआ करनी चाहिए जिससे अपने देश के साथ दुनिया में अमन चैन, और भाईचारा बना रहे। संयुक्त राष्ट्र संघ से अपील करते हैं कि दुनिया में चल रहे युद्ध जैसे हालात को समाप्त करके वहां बातचीत के बाद शान्ति स्थापित हो आगे कहा कि यह त्यौहार हम सबके जीवन में खुशहाली, और कामयाबी लेकर आए। इस अवसर पर रिफाकत चौधरी मुस्लिम राष्ट्रीय मंच बिंग आर एस एस, महिपाल सिंह प्रांत गन्ना मंत्री भारतीय किसान संघ, निशात चौधरी, नौशाद, शाकिब, फरमान, छुट्टन, इरफान, मतलूब , फराहीम, शेर अली, सरफराज आदि मौजूद रहे।. सवाददाता…………………..मुशीर खान. ब्यूरो चीफ अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in