Skip to main content

Aaj Tak24x7

अमरोहा: ग्राम ढक्का में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज़, देश में अमन-चैन की दुआ

 

 

 

अमरोहा जनपद के ग्राम ढक्का में ईद-उल-फितर का पर्व बड़े ही शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही ईदगाह और मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में लोगों ने ईद की नमाज़ अदा की और देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।

नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे गांव में भाईचारे और सौहार्द का सुंदर माहौल देखने को मिला। बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह नजर आया।इस दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मुस्तैद रही, जिससे पूरे कार्यक्रम के दौरान कहीं भी कोई अव्यवस्था नहीं हुई और पर्व सकुशल संपन्न हुआ।ग्रामवासियों ने बताया कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है, और इस दिन सभी लोग मिल-जुलकर खुशियां बांटते हैं।

ग्राम ढक्का में इस बार की ईद शांति, सौहार्द और सामाजिक एकता की मिसाल बनकर सामने आई।

 

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in