प्रभारी मंत्री श्री तुलसी सिलावट जी को सुधीर गुप्ता द्वारा ज्ञापन सौपा गया
अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7
माननीय श्री तुलसी सिलावट जी जल संसाधन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री ग्वालियर सर्किट पर ज्ञापन सोपा सुधीर गुप्ता पूर्व नेता प्रतिपक्ष न. निगम ग्वालियर द्वारा ज्ञापन देकर मांग की दक्षिण विधानसभा एवं ग्वालियर में विकास हेतु मांग पत्र में
1- दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का एसडीएम और तहसील ऑफिस आमखो पर पुराने 26 नंबर क्वार्टर एंव उससे लगे परिसर मे अतिशीघ्र बनाकर प्रारंभ किया जाए ताकि आम जनमानस को सुविधा मिल सके
2- दक्षिण विधानसभा में आपके द्वारा निरीक्षण के समय खासगी बाजार खण्डेलवाल धर्मशाला सामने एवं सुभाष मार्केट के पीछे मेन रोड पर लगे ट्रांसफरों को शिफ्ट करने हेतु जी. एम. श्री नितिन मांगलिक को बोला था एस्टीमेट तैयार 7 माह से है परंतु नगर निगम द्वारा अभी तक उनको मंगा कर भुगतान नहीं किया गया इन्हे शीघ्र शिफ्ट कराया जाए इसके कारण ट्रेफिक अवरोध हे
3- मोटे गणेश मंदिर चौराहा खासगी बाजार से हेमू कालानी चौक महाराज बाड़ा तक रोड डम्बरीकरण निर्माण कार्य शीघ्र किया जाए
4- दत्त मंदिर महाराज बाडा के सामने घास बेचने वाली एंव एवं ठेले वालों के कारण पूरे क्षेत्र में यातायात अवरोध होता है इन्हे तत्काल हाकर्स जॉन भेजा जाए
5- ग्वालियर मे फूड लैब का 6 वर्षों से निर्माण चल रहा हे इसका शीघ्र कार्य पूर्ण कराके प्रारंभ कराई जाए
6- ग्वालियर की यातायात व्यवस्था पर ट्रैफिक एक्सपर्ट बुलाकर शॉर्ट टर्म एवं लोग टर्म यातायात प्लान बनाया जाए एवं ई रिक्शा पर सीलिंग लागू की जाए।
7 महाराज बाड़े पर स्मार्ट सिटी द्वारा किए गए हेरिटेज बिल्डिंगो के अधूरे कार्यों को पूर्ण किया जाए एवं महाराज बाड़ा अंडरग्राउंड पार्किंग का निर्माण अति शीघ्र किया जाए
प्रभारी मंत्री द्वारा तत्काल सर्किट हाउस पर नगर निगम कमिश्नर को दिए गए ज्ञापन को देकर शीघ्र कार्य कराने को निर्देशित किया



