अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का विकास ही हमारा लक्ष्य- विश्वामित्र पाठ
(*आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट सिंगरौली*)
सिंगरौली,विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत मंडल अमिलिया , सोनवर्षा एवं सिहावल में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां भारती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत शुभारम्भ हुआ।प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न विषयों पर विषय वक्ताओं ने कार्य कर्ताओं से संवाद किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल ने प्रशिक्षण वर्ग में अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है । उनके द्वारा दिखाया गया एकात्म मानव वाद का सिद्धांत संगठन की मूल आत्मा है जो समाज के अंतिम ब्यक्ति तक विकास और सेवा पहुंचाने की प्रेरणा देता है। क्योंकिअंतिम पंक्ति के व्यक्ति का विकास ही हमारा लक्ष्य है।क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि हम उस राजनीतिक पार्टी से है जहां कार्यकर्ता ही संगठन की असली पूंजी है, भाजपा की विचार धारा अन्य पार्टियों से अलग है, उन्होंने कहा कि विपक्ष क्षेत्र का विकास होते देख केवल विरोध करने पर आमादा है।क्षेत्रीय विधायक ने कार्य शाला में कार्य कर्ताओं को राज्य सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हर पात्र व्यक्ति को सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं का लाभ दिलाने का संकल्प ले ।हमारी सरकार ने लोक गारंटी सेवा अधिनियम लागू कर हर नागरिक का काम आसान किया, हर एक परिवार को मुफ्त राशन देने का काम कर रही है लाडली लक्ष्मी योजना हो या लाड़ली बहना योजना के माध्यम से हर महीने 1500 रु देने का काम कर रही है जिससे हमारी बहनों की आर्थिक समस्या दूर हुई, देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हमारे किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से 6000 रुपए एवं प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री जी के द्वारा किसानों को 6000 रुपए कुल मिलाकर साल में 12000 रु देने का काम कर रही है जिससे किसान समृद्ध हों। ऐसे अनेकों योजनाएं हैं चाहे नल जल की बात हो या आयुष्मान कार्ड से मुफ्त दवा करने का भी प्रावधान है ऐसी अनेकों योजनाओ के माध्यम से सरकार सभी के उन्नति एवं विकास के लिए कार्य कर रही है।मुख्य अतिथि ने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग संगठन की उर्जा,समर्पण एवं वैचारिक दृढ़ता को और अधिक प्रखर करने वाला अत्यंत प्रेरणादायी अवसर है।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री देव कुमार सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा के पदाधिकारियों एवं बूथ अध्यक्षो को सभी प्रशिक्षण में सम्मिलित होना चाहिए और उन्होंने कहा कि हम अनुशासन , समर्पण, और सेवा भाव यही असली भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है और अपने कार्य क्षेत्र में पूर्ण समर्पण से अपना योगदान दे।
इस अवसर पर इन्द्रशरण सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, मंजू सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष लोरिक यादव कार्यक्रम प्रभारी अनिल पांडेय महामंत्री,मंडल अध्यक्ष अमिलिया सिद्धार्थ गौतम , मंडल अध्यक्ष सोनवर्षा जय शंकर द्विवेदी, शिवदान साकेत, डॉ देवेंद्र त्रिपाठी , ऊषा गोपाल पटेल, गजराज सिंह,कपूर चंद शाहू,पुनीत पाण्डेय, अशोक शुक्ला, ज्योति कुशवाहा,राजेश्वर पटेल,चंद्रशेखर शुक्ला, दलबहादुर सिंह, कमल सिंह परिहार,पुष्पेंद्र मिश्रा, अंजू सिंह परिहार,अनिल गुप्ता,सतीश तिवारी,शिरीष शुक्ला, श्रीमती सरोज रावत,प्रदीप शुक्ला, संतोष शुक्ला,मुनेंद्र शुक्ला सुभाकर द्विवेदी, सहित पदाधिकारी गण, बूथ अध्यक्ष गण, BLA 2, महामंत्री एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे l



