पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोत द्वारा सम्पत्ति सबधी अपराधो में फरार आरोपियो की धरपकड हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सौम्या जैन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आदित्य तिवारी को निर्देशित किया गया था,

*लोकेशन -कन्नोद*
*संवाददाता- गणेश जायसवाल*
*आज तक 24×7*

पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोत द्वारा सम्पत्ति सबधी अपराधो में फरार आरोपियो की धरपकड हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सौम्या जैन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आदित्य तिवारी को निर्देशित किया गया था

जिसमे विगत दिनों में कस्बा कन्नौद के वैष्णवी कालोनी व ऋध्दि सिध्दी कालोनी स्थित सूने मकान व कावेरी ज्वेलर्स की दुकान पर हुई नकबजनी मे पूर्व में आरोपी राजू पिता बनसिह निवासी आगर उदियापुरा थाना बाग जिला धार व अन्य को गिरफतार किया गया था जिनके द्वारा आरोपी सुपरिया व मोरसिह के फरार होने के सबध में बताया गया था, पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश हेतु लगातार दबिश दी गई, परतु आरोपीगण बाग-टांडा पहाडी क्षेत्र के रहवासी होने जगल पहाडियो का लाभ उठाकर भाग जाते थे, पुलिस द्वारा योजनाबध्द तरीके से दिनाक 23.03.2026 को आरोपियों के घर तथा पहाडियों की घेराबंदी की गई, आरोपी पुलिस की आहट पाकर अपने परिजनों महिलाओ की सहायता से पीछे के गेट से पहाड़ी पर चढ़ गया व पुलिस को चकमा देने के लिये गुलेल चलाने लगा, पुलिस ने अधेरे में तथा पहाडियों की विपरित भोगोलिक परिस्थितियों में भी इस प्रकार घेराबंदी की आरोपी मोरसिंह पिता दिपला निवासी भगोरी थाना बाग जिला धार दौडते-भागते पुलिस हिरासत में आ गया, आरोपी मोरसिह को गिरफतार कर माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है, जिसमे आरोपी द्वारा खातेगाव, कन्नौद, काटाफोड, मूंदी,बागली व हाटपिपल्या क्षेत्र के अतिरिक्त राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तैलंगाना में वारदात करना बताया है, आरोपी से पूछताछ जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में उनि राहुल रावत, आरक्षक योगेन्द्रसिंह, बलवानसिंह, एनसीसी रोहित-विजय का सराहनीय योगदान रहा,

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes