*विनर्स बुक ॲाफ वर्ल्ड रेकॉर्ड मे शामिल किया ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर ओंकारेश्वर
मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7
मध्य प्रदेश के
खंडवा खंडवा जिले में, स्थित
ओंकारेश्वर स्वयंभू ज्योतिर्लिंग महादेव को अब बारह ज्योतिर्लिंगों में से चौथा ज्योतिर्लिंग माना जाता है जो पवित्र तीर्थ मां नर्मदा के पावन तट ओंकारेश्वर मैं स्थित है। स्कंद पुराण, शिव पुराण और वायु पुराण जैसे प्राचीन ग्रंथों में ओंकारेश्वर की महिमा का वर्णन मिलता है। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के उत्तरी तट पर स्थित है, जो इंदौर से लगभग 77 किलोमीटर दूर है। यह नदी के उत्तरी तट पर स्थित एकमात्र ज्योतिर्लिंग है। ऐसा माना जाता है कि प्रतिदिन तीनों लोकों की यात्रा करने के बाद भगवान शिव यहाँ विश्राम करते हैं। इसलिए, यहाँ विशेष विश्राम व्यवस्था, अनुष्ठान और भगवान शिव के शयन दर्शन की व्यवस्था की जाती है। गदर 2 फिल्म की मशहूर अभिनेत्री सिमरत कौर रंधावा और विनर्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अध्यक्ष डॉ. दीपक हरके द्वारा श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी श्री राव पुष्पेंद्र सिंह (मन्धता के राव) को 23 मार्च 2026 को विश्व रिकॉर्ड प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।



