अमेठी जिला के गौरीगंज थाना
क्षेत्र के अंतर्गत ऐसे कई इलाकों में
गौरीगंज में पेट्रोल पंप संचालकों ने लागू किया नया निय
2 व्हीलर को 200, 4 व्हीलर को 500 तक ही मिलेगा तेल,
अमेठी के गौरीगंज में पेट्रोल-डीजल की किल्लत गहराती जा रही है। गुरुवार को कई पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अमेठी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर सीमित स्टॉक के चलते नया नियम लागू किया गया है।
नया नियम:
दोपहिया वाहनों में न्यूनतम 200 रुपए का ईंधन दिया जाएगा।
चारपहिया वाहनों में 500 रुपए से ज्यादा का ईंधन नहीं दिया जाएगा।
पेट्रोल पंप कर्मी शुभम ने बताया कि पेट्रोल सीमित मात्रा में है और जल्द खत्म होने की आशंका है। इसी वजह से यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को ईंधन मिल सके। पंप पर इसकी सूचना भी चस्पा की गई है।
सरकार का बयान:
भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। सरकार के अनुसार, देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह से सामान्य है। BPCL ने भी ट्वीट कर बताया है कि पेट्रोल और डीजल की अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बाइंग से बचें।
अमेठी से ब्यूरो चीफ अशोक राज
आज तक 24/7 न्यूज़



