*लोकेशन-खातेगांव कन्नोद*
*संवाददाता- गणेश जायसवाल*
आज तक 24×7
एंकर
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोत द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सौम्या जैन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आदित्य तिवारी को अपने क्षेत्र में प्रभावी रात्रि गस्त एवं पेट्रोलिंग कर अपराधियों की धरपकड हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके पालन में थाना कन्नौद पुलिस द्वारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग एव सुबह तक प्रभावी गस्त की जा रही हैं,
दिनांक 24.03.2026 की रात्रि में गस्त के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा कन्नौज के साबुन वृक्ष काटने वाली गैंग जंगल में जाती है और उनके कुछ लोग पुलिस की उपस्थितियों के संबंध में गैंग को बात कर उनका रास्ता क्लियर करवाते हैं और यह लोग अभी ग्राम देवसिराल्या के जंगल तरफ से आ रहे हैं, जिनकी धरपकड हेतु पुलिस टीम द्वारा जंगल क्षेत्र की घेराबंदी की गई तो पुलिस टीम को देखकर जंगल में भागने लगे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकडा दोनो के कब्जे से शिकार किये हुये वन्य प्राणी दो खरगोश व शिकार की सामग्री जप्त की गई, तथा पेड़ काटने के औजार भी जप्त किए गए आरोपी लाडखां पिता चांद खां, मकबूल पिता रासत खां निवासी मेवाती मोहल्ला कन्नौद को गिरफतार कर, माननीय न्यायालय पेश किया गया, शिकार किए हुए वन्य प्राणी खरगोश और शिकार सामग्री वन विभाग को सुपुर्द की गई जिनके द्वारा पृथक से कार्रवाई की जा रही है l



