Skip to main content

Aaj Tak24x7

अमेठी जनपद में STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पेपर सॉल्वर गैंग का खुलासा किया है

अमेठी से ब्यूरो चीफ अशोक राज आज तक 24/7न्यूज़

 

अमेठी जनपद में STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पेपर सॉल्वर गैंग का खुलासा किया ह। इस ऑपरेशन के दौरान मुसाफिरखाना क्षेत्र से दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने का झांसा देता था और इसके बदले अभ्यर्थियों से लाखों रुपये वसूलता था।

 

लखनऊ STF को इस गैंग की गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार यह गिरोह संगठित तरीके से काम करता था और परीक्षा प्रणाली को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था।

 

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in