Skip to main content

Aaj Tak24x7

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में बड़ी राहत देते हुए ₹10 प्रति लीटर तक की कटौती का ऐलान किया है

अमेठी से ब्यूरो चीफ अशोक राज आज तक 24/7न्यूज़

 

ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में बड़ी राहत देते हुए ₹10 प्रति लीटर तक की कटौती का ऐलान किया ह। इस फैसले का उद्देश्य बढ़ती अंतरराष्ट्रीय कीमतों के बीच घरेलू बाजार में ईंधन दरों को स्थिर रखना है। सरकार के इस कदम से फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका टल गई है।

 

पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपए से घटाकर 03 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है, जबकि डीजल पर यह ड्यूटी पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। हाल के दिनों में कीमत बढ़ने की अफवाहों के कारण कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर भीड़ देखने को मिली थी।

 

पेट्रोलियम मंत्री के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर के पार पहुंच गई है। इसके चलते वैश्विक स्तर पर ईंधन की कीमतों में 30 से 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। भारत में तेल कंपनियां फिलहाल पेट्रोल पर करीब 24 रुपए और डीजल पर 30 रुपए प्रति लीटर का नुकसान झेल रही हैं।

 

सरकार का कहना है कि टैक्स में कटौती से कंपनियों का बोझ कम होगा और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। साथ ही, यह कदम महंगाई पर नियंत्रण में भी मददगार साबित हो सकता है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in