Skip to main content

Aaj Tak24x7

क्षेत्राधिकारी सदर बस्ती की अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा थाना समाधान दिवस का सफल आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुन कर उनके त्वरित/ निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आदेशित किया गया |*

रिपोर्ट

पवन कुमार श्रीवास्तव

आज तक 24 X 7 टीवी न्यूज़ चैनल

जिला संवाददाता बस्ती

 

  • *क्षेत्राधिकारी सदर बस्ती की अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा थाना समाधान दिवस का सफल आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुन कर उनके त्वरित/ निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आदेशित किया गया |

क्षेत्राधिकारी सदर श्री सत्येंद्र भूषण तिवारी की अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री मोतीचंद राजभर द्वारा दिनांक-28.03.2026 राजस्व टीम एवं पुलिस बल की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया | समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतों/ समस्याओं को अत्यन्त गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुन कर भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों, रास्ता-नाली व अन्य प्रकृति की प्राप्त शिकायतों में से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया एवं शेष शिकायतों के समयबद्ध/ त्वरित/ निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया | क्षेत्राधिकारी सदर महोदय द्वारा फरियादियों से संवाद करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया गया कि पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा मिलकर उनकी हर संभव सहायता किया जाएगा एवं किसी भी गरीब-आमजन को न्याय पाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा | थाना समाधान दिवस के सफल आयोजन से क्षेत्र में शांति, सद्भाव एवं कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी |

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in