रिपोर्ट
पवन कुमार श्रीवास्तव
आज तक 24 X 7 टीवी न्यूज़ चैनल
जिला संवाददाता बस्ती
*साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के ग्राम करमहिया धनघटा में जय माता रानी श्रीमती इंद्रावती इंटरमीडिएट कॉलेज थाना रुधौली में लोगों को किया गया जागरूक।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए संचालित साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक रुधौली श्री संजय कुमार दुबे के कुशल नेतृत्व में थाना रुधौली व जनपदीय साइबर टीम के द्वारा ग्राम करमहिया मे उ0नि0 एजाज अहमद , उ0नि0 शेषनाथ गौड़ व आरक्षी अलोक सिंह आरक्षी रुपेश यादव, आरक्षी घनश्याम यादव आरक्षी सर्वदानंद यादव आरक्षी सतीश चंद्र म0 आ0 पुनम यादव द्वारा ग्राम करमहिया के जय माता रानी श्रीमती इन्दरावती इण्टर कालेज में उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों को एकत्रित करके घटित हो रहे साइबर अपराध की रोकथाम के संदर्भ में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया तथा विशेष रूप से फिशिंग,ओटीपी, यूपीआई, क्यूआर कोड स्कैन, अज्ञात लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, ऑनलाइन लॉटरी स्कैम आदि के माध्यम से धोखाधड़ी पर प्रकाश डालते हुए साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1930, वेबसाइट www.cybercrime.gov.in के बारे में उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई तथा थाना स्थानीय का सीयूजी नंबर 9454403122 भी प्रदान किया गया। इन नंबरों के उपयोग और उनकी उपयोगिता पर जोर दिया गया ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके एवं बच्चे इस अपराध के बारे में अधिक से अधिक जागरूक हो सकें।



