रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
*थाना दुबौलिया पुलिस द्वारा मार पीट के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु से सम्बंधित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया एव एक अदद आला कत्ल बरामद किया गया।*
पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह द्वारा जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी मय टीम द्वारा थाना दुबौलिया पर पंजीकृत मु0अ0स0 53/2026 धारा 191(2),191(3),190, 115(2),352,351(3),117(4),109, 105 BNS की घटना जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति रामकुबेर पुत्र चम्बर की मार पीट में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी अन्य व्यक्ति घायल हुए थे सम्बंधित 04 अभियुक्तों 1. बिपिन यादव, 2. रामरीत यादव, 3. राधेश्याम 4. एक बाल अपचारी निवासीगण सेमरा मुस्तकम दुबौलिया बस्ती को आज दिनांक 30.03.2026 को ग्राम सेमरा मुस्तकम दक्षिण बंधा से समय करीब 10:30 बजे पुलिस अभिरक्षा/गिरफ्तार किया गया, तथा अभियुक्तों की निशानदेही पर मारपीट में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद किया गया।
*पुलिस अभिरक्षा/गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. बिपिन यादव पुत्र श्यामलाल उम्र 19 वर्ष, निवासी सेमरा मुस्तकम दुबौलिया बस्ती।
2. राधेश्याम पुत्र रामआसरे उम्र करीब 60 वर्ष निवासी सेमरा मुस्तकम दुबौलिया बस्ती।
3. रामरीत यादव पुत्र रामआसरे उम्र करीब 43 वर्ष निवासी सेमरा मुस्तकम दुबौलिया बस्ती।
4. एक बाल अपचारी।
*बरामदगी का विवरणः-*
1. एक अदद आला कत्ल बरामद।
*पुलिस अभिरक्षा/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-*
1.थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी जनपद बस्ती।
2 व0उ0नि0 अरुण कुमार पाण्डेय, उ0नि0 परमहंस (सादे वस्त्र मे) थाना दुबौलिया जनपद बस्ती।
4.हे0का0 चंद्रकेश यादव, हे0का0 हरिकेश चौहान, का0 हरेंद्र यादव, का0 जितेंद्र यादव थाना दुबौलिया जनपद बस्ती।



