बेस्ट ऑफ बस्ती’ सम्मान से विभूतियां सम्मानित

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

 

‘बेस्ट ऑफ बस्ती’ सम्मान से विभूतियां सम्मानि

स्थापना दिवस पर भव्य समारोह, समाजसेवा से जुड़े लोगों का बढ़ाया हौसला

 

 

महराजगंज। जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज, बस्ती के बहुउद्देशीय हाल में “बेस्ट ऑफ बस्ती अवार्ड” समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। आयोजन नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। सुभाष यदुवंश, अंकुर वर्मा, संजय जैसवाल और दयाराम चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद चयनित प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा व पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सम्मानित विभूतियों का तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में मनोरमा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक अनिल कुमार त्रिपाठी को समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष सम्मान प्रदान किया गया। बताया गया कि वर्ष 2016 से अब तक उन्होंने 25 हजार से अधिक गरीब, असहाय, निराश्रित व बुजुर्ग मरीजों का उपचार संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, विवेकानंद अस्पताल और मेदांता जैसे संस्थानों में कराकर सराहनीय कार्य किया है।

संस्था के अध्यक्ष भावेष पाण्डेय ने कहा कि ऐसे आयोजन जिले की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक सोच विकसित करते हैं और युवाओं को प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, शिक्षक, युवा व आमजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कात्यायनी पांडेय, डॉ. रामनरेश सिंह मंजुल, अजय सिंह गौतम, सुशील सिंह, यशकांत सिंह, दयाशंकर मिश्र, पवन कशौधन, डॉ. केसी तिवारी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों के प्रति आभार

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes