*रिपोर्ट*
*शमसुलहक ख़ान*
*आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती*
*थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर सड़क किनारे फेंकने की घटना में वांछित चल रहे रुपये 25,000/- के इनामिया अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर एक अदद अवैध तमंचा मय एक अदद जिंदा कारतूस, एक अदद खोखा कारतूस व मोटर साइकिल किया गया बरामद!
गढ़हा गौतम के पास देर रात हुई मुठभेड़ में बदमाश शिवा विश्वकर्मा ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी और पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना बाइक भी बरामद हुई।
3 मई को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर करचौलिया में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। शव को बेरहमी से हत्या कर दिया गया था फेंक।मामले में पुलिस ने हाईटेक जांच करते हुए सीसीटीवी कैमरे, सीडीआर और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के जरिए पूरे हत्याकांड का किया पर्दाफाश।
इससे पहले दो आरोपी शिवम गुप्ता और ऋषभ मिश्रा उर्फ राज मिश्रा किए जा चुके थे गिरफ्तार,जबकि तीसरा आरोपी शिवा विश्वकर्मा था फरार और उस पर 25 हजार का इनाम था घोषित।
कप्तानगंज पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप



