जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर के साथ जनपद में चल रहे उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग प्रवक्ता परीक्षा को सकुशल, पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष, सुव्यवस्थित एवं नकल-मुक्त कराने के उद्देश्य से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण/ निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया |*

रिपोर्ट

पवन कुमार श्रीवास्तव

आज तक 24 X 7 टीवी न्यूज़ चैनल

जिला संवाददाता बस्ती

 

*जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर के साथ जनपद में चल रहे उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग प्रवक्ता परीक्षा को सकुशल, पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष, सुव्यवस्थित एवं नकल-मुक्त कराने के उद्देश्य से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण/ निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया |

जनपद में दिनांक 09 मई व 10 मई 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग प्रवक्ता परीक्षा को सकुशल, पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष, सुव्यवस्थित एवं नकल-मुक्त कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री यशवीर सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सत्येंद्र भूषण तिवारी के साथ *दिनांक-09 मई 2026 को आयोजित* उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग प्रवक्ता परीक्षा के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों में प्रश्नपत्र वितरण की प्रक्रिया, परीक्षा केंद्रों पर लगाई गई सी०सी०टी०वी० निगरानी व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने, परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त प्रकाश, पेयजल, शौचालय व अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लेते हुए केंद्र व्यवस्थापकों, पर्यवेक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शिता के साथ संपन्न करायी जाए । किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी । पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए । परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी | साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों एवं सभी संबंधित कर्मचारियों को जिम्मेदारीपूर्वक कर्तव्य निर्वहन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया |

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes