Skip to main content

Aaj Tak24x7

पीएम मोदी की अपील का असर: इलेक्ट्रिक स्कूटी से लोगों को ईंधन बचाने का संदेश दे रहे सांसद अनिल फिरोजिया

लोकेशन उज्जैन

पीएम मोदी की अपील का असर: इलेक्ट्रिक स्कूटी से लोगों को ईंधन बचाने का संदेश दे रहे सांसद अनिल फिरोजिया

पेट्रोल पंप पर लोगों को समझाइश देते नजर आए सांसद, उज्जैन में हो रही पहल की सराहना

 

उज्जैन। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचाने और संसाधनों का कम से कम उपयोग करने की अपील का असर अब उज्जैन में भी दिखाई देने लगा है। अनिल फिरोजिया इन दिनों इलेक्ट्रिक स्कूटी से शहर में घूमते नजर आ रहे हैं और लोगों को भी कम से कम ईंधन उपयोग करने की समझाइश दे रहे हैं।

 

सांसद अनिल फिरोजिया घर से कार्यालय और विभिन्न कार्यक्रमों में जाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग कर रहे हैं। मंगलवार को वे एक पेट्रोल पंप पर भी लोगों से बातचीत करते दिखाई दिए, जहां उन्होंने आम नागरिकों से पेट्रोल और डीजल की बचत करने तथा जरूरत पड़ने पर इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील की।

 

सांसद ने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर ईंधन की बड़ी बचत की जा सकती है। यदि छोटी दूरी के लिए लोग बाइक या कार की जगह इलेक्ट्रिक वाहन, साइकिल या साझा वाहन का उपयोग करें तो इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ आर्थिक बचत भी होगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in