Skip to main content

Aaj Tak24x7

पिस्टल और लोहे के डण्डे से अवैध वसूली करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 

पिस्टल और लोहे के डण्डे से अवैध वसूली करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने केड़िया पेट्रोल पंप पर अधिवक्ता के साथ मारपीट, धमकी और अवैध वसूली की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर शहडोल से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त नकली पिस्टल, लोहे का डण्डा और रायल इनफील्ड मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

जानकारी के अनुसार अधिवक्ता मानवेंद्र सिंह पेट्रोल डलवाने पहुंचे थे, तभी बाइक सवार दो युवकों ने विवाद करते हुए पिस्टल अड़ाई और लोहे के डण्डे से धमकाया। बाद में रास्ते में रोककर गाली-गलौज और मारपीट भी की गई।

कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों शांतनू मौर्य और दीपक पकवासा को शहडोल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इस्तेमाल की गई पिस्टल नकली थी, जिसे ऑनलाइन खरीदा गया था।

प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम के निर्देशन और एसडीओपी श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में टीआई अरविन्द जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

त्वरित कार्रवाई पर जिला अधिवक्ता संघ और स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की सराहना की है।

 

रिपोर्टर दिनेश केवट

अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in