Skip to main content

Aaj Tak24x7

औरैया की बेटी क्रिस्टी चौहान ने CBSE में किया कमाल, 500 में 496 अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान*

*औरैया की बेटी क्रिस्टी चौहान ने CBSE में किया कमाल, 500 में 496 अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान

 

औरैया ब्यूरो

 

औरैया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम में औरैया की बेटी क्रिस्टी चौहान ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन कर दिया एसबीबीएस स्मृति विद्यापीठ, शुभला बिल्डिंग, औरैया की छात्रा क्रिस्टी चौहान ने 500 में से 496 अंक प्राप्त कर 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिवार, स्कूल और जिले में खुशी का माहौल है आर्ट्स स्ट्रीम की मेधावी छात्रा क्रिस्टी ने अपने शानदार प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के दम पर बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है उन्होंने हिस्ट्री और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए वहीं पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स में 99-99 अंक, लीगल स्टडीज़ में 98 तथा इंग्लिश कोर में 97 अंक हासिल किए क्रिस्टी फिज़िक्सवाला (PW) के ‘परिश्रम ह्यूमैनिटीज 2026’ बैच की छात्रा हैं उन्होंने नियमित स्कूल अध्ययन के साथ-साथ ऑनलाइन शिक्षा का भी बेहतर उपयोग किया अपनी तैयारी के दौरान उन्होंने कॉन्सेप्ट्स को गहराई से समझने, नियमित रिवीजन करने और लगातार अभ्यास करने पर विशेष फोकस रखा क्रिस्टी ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने एक अनुशासित अध्ययन दिनचर्या अपनाई हर विषय को समझकर पढ़ने और समय-समय पर दोहराने की रणनीति ने उन्हें आत्मविश्वास दिया उन्होंने पीडब्ल्यू के समीर सर के ऑनलाइन लेक्चर्स को भी अपनी सफलता में महत्वपूर्ण बताया अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए क्रिस्टी ने कहा, “मैंने पूरी तैयारी के दौरान नियमितता बनाए रखी और हर विषय को अच्छे से समझने की कोशिश की पीडब्ल्यू के समीर सर का पढ़ाने का तरीका बेहद इंटरैक्टिव और प्रेरणादायक था उनके लेक्चर्स ने मुझे लगातार मोटिवेट किया और आत्मविश्वास बनाए रखने में मदद की परिवार, स्कूल के शिक्षकों और पीडब्ल्यू ऑनलाइन से मिले सहयोग ने मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी यह परिणाम मुझे भविष्य के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देता है।” क्रिस्टी की इस उपलब्धि से स्कूल परिवार में भी उत्साह का माहौल है शिक्षकों ने उनकी मेहनत, लगन और अनुशासित पढ़ाई की सराहना करते हुए इसे जिले के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया वहीं परिवार के लोगों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया क्रिस्टी चौहान की सफलता ऑनलाइन शिक्षा के बढ़ते प्रभाव को भी दर्शाती है आज डिजिटल प्लेटफॉर्म और वर्चुअल क्लासेज छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे छोटे शहरों के छात्र भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।गौरतलब है कि इस वर्ष CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में कुल 17,80,365 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 17,68,968 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 15,07,109 छात्र सफल घोषित किए गए। इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 85.20 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कियों ने लड़कों की तुलना में 6.73 प्रतिशत अधिक सफलता दर दर्ज की।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in