Skip to main content

Aaj Tak24x7

लूट की मनगढ़ंत सूचना फैलाने वाले 02 शातिर गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा बरामद

जनपद सीतापुर इस वक्त की बड़ी खबर

लूट की मनगढ़ंत सूचना फैलाने वाले 02 शातिर गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा बराम

*दिनांकः-15.05.2026*

 

दिनांक 12.05.2026 की रात्रि में सूचना मिली कि ग्राम सेमरहन देशी शराब की दुकान के आगे थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्रांतर्गत सेमरहन व पड़रखा के बीच में 02 अज्ञात बदमाशों द्वारा सेल्समैन दिनेश पुत्र कामता प्रसाद निवासी ग्राम पिपरीकलां थाना कोतवाली देहात जनपद सीतापुर तथा कैन्टीन संचालक सुजीत पुत्र रामपाल निवासी ग्राम रोहिला थाना इमलिया सुल्तानपुर जनपद सीतापुर को गोली मारकर उनसे रुपये छीन लिए गए है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु 05 टीमों का गठन किया गया तथा तत्समय दुकान मालिक द्वारा थाना इमलिया सुल्तानपुर पर दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 127/26 धारा 309(6)/109(1) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

सर्विलांस ,स्वॉट तथा थाना इमलिया सुल्तानपुर की पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आस-पास व दुकान मे लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया जिससे सेल्समैन के बयान व सीसीटीवी कैमरो की फुटेज में काफी भिन्नता पायी गई । सेल्समैन व कैन्टीन संचालक से गहनता से पूछताछ की गयी तो- उन्होंने स्वीकार करते हुए बताया कि दिनांक 12.05.2026 को हुई घटना में वह (दिनेश) व सुजीत शराब पिये हुए थे तथा दुकान बन्द करके मोटर साइकिल से जा रहे थे, मोटर साइकिल पर पीछे सुजीत बैठा हुआ था कि सेमरहन-पड़रखा के बीच में उनकी मोटरसाइकिल के पास से एक अन्य मोटर साइकिल गुजरने के कारण उन लोगों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे सुजीत के कमर में लगा तमंचा खुद से चल गया और सुजीत के पैर में उसी तमंचे से गोली लग गई, उन लोगों ने आपस में प्लान बना लिया कि पैसों को आपस में बांट लेगे तथा मालिक को नही बतायेंगे । पैसे व तमंचा को वही पास की झाडियों मे फेंक दिया था और इस घटना को लूट का अंजाम दे दिया तथा डॉयल-112 पर पुलिस को लूट की झूठी सूचना दे दी जबकि ऐसी कोई घटना उन लोगों के साथ घटित नही हुई थी । लूट की उक्त झूठी घटना तथा अभिगण उपरोक्त के पास से 20,040/- रुपये नगद तथा अभि0 सुजीत उपरोक्त के पास से बरामद 01 अदद अवैध शस्त्र मय 01 अदद कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस 32 बोर के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0अ0सं0 127/26 में धारा 309(6) 109(1) BNS की घटोत्तरी तथा धारा 318(3)/212(ख) बीएनएस व 25(1-बी) आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपी सुजीत को गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है तथा अभि0 दिनेश उपरोक्त से नोटिस तामिल करायी गयी। पंजीकृत अभियोग तथा धारा परिवर्तन का विवरणः-मु0अ0अ0सं0 127/26 में धारा 309(6)/109(1) BNS की घटोत्तरी तथा धारा 318(3)/212(ख) बीएनएस व 25(1-बी) आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी थाना इमलिया सुल्तानपुर जनपद सीतापुर। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तगण का नाम पताः-1.सुजीत पुत्र रामपाल निवासी ग्राम रोहिला थाना इमलिया सुल्तानपुर जनपद सीतापुर 2. दिनेश पुत्र कामता प्रसाद निवासी ग्राम पिपरीकलां थाना कोतवाली देहात जनपद सीतापुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in