Skip to main content

Aaj Tak24x7

टेमी टी गार्डन पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, चाय बागान कर्मियों के साथ तोड़ी चाय पत्तियां*

 

 

*टेमी टी गार्डन पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, चाय बागान कर्मियों के साथ तोड़ी चाय पत्तियां

 

*नेपाली भाषा में आत्मीय संवाद कर जीता स्थानीय लोगों का दिल*

 

नामची/गंगटोक/नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सिक्किम प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार को नामची स्थित प्रसिद्ध टेमी टी गार्डन का दौरा किया। सिक्किम के एकमात्र चाय बागान में पहुंचे सिंधिया ने वहां कार्यरत चाय पत्ती तोड़ने वाले श्रमिकों और कर्मचारियों से आत्मीय संवाद किया तथा उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की।

 

दौरे के दौरान सिंधिया ने पारंपरिक बाँस की टोकरी पहनकर स्वयं भी चाय की पत्तियां तोड़ीं और श्रमिकों के साथ समय बिताया। उन्होंने चाय पत्ती तोड़ने की प्रक्रिया में श्रमिकों की गति, सटीकता और वर्षों की साधना से विकसित कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि सिक्किम की चाय को वैश्विक पहचान दिलाने में इन कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान है।

 

इस दौरान एक आत्मीय क्षण तब देखने को मिला, जब केंद्रीय मंत्री ने श्रमिकों और स्थानीय लोगों से धाराप्रवाह नेपाली भाषा में संवाद किया। सिंधिया के नेपाली में बातचीत करने से पूरे चाय बागान में अपनत्व और उत्साह का वातावरण बन गया तथा स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

 

सिंधिया ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक संपदा देश की अमूल्य धरोहर है तथा टेमी टी गार्डन उसकी सुंदर पहचान प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर क्षेत्र के पर्यटन, कृषि और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in