Skip to main content

Aaj Tak24x7

रिपोर्ट शमसुलहक खान आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ, वैचारिक एवं संगठनात्मक सशक्तिकरण पर हुआ मंथन बस्ती, 16 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी, बस्ती द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग एवं प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ शनिवार को विक्रमजोत स्थित अवधेश सिंह होटल सभागार में हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पहले दिन 7 तथा दूसरे दिन 4 सत्र संपन्न होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, पूर्व विधायक संजय जायसवाल एवं पूर्व विधायक रवि सोनकर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की तथा संचालन जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने “देश के सम्मुख चुनौतियाँ एवं निदान के हमारे प्रयास” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भारत की बढ़ती शक्ति से घबराई देश-विरोधी ताकतें सामाजिक और आर्थिक अस्थिरता फैलाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन भाजपा राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। दूसरे सत्र में पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर अपने विचार रखे। इस सत्र की अध्यक्षता सुशील सिंह तथा संचालन अखण्ड प्रताप सिंह ने किया। तीसरे सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने “भाजपा का इतिहास और विकास” विषय पर विस्तार से चर्चा की। अध्यक्षता पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी तथा संचालन जिला महामंत्री अभिषेक कुमार गौतम ने किया। चौथे सत्र में प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी गोविन्द नारायण शुक्ल ने “कार्य पद्धति” विषय पर मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता विधायक अजय सिंह तथा संचालन प्रेम प्रकाश चौधरी ने किया। पांचवें सत्र में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने “कार्यकर्ता विकास, संभाल एवं दायित्वबोध” विषय रखा। छठवें सत्र में प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह ने “कार्य विस्तार एवं चुनाव प्रबंधन” पर विचार व्यक्त किए। सातवें सत्र में पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने “बूथ प्रबंधन एवं स्थायी कार्यक्रम” विषय पर संगठन को मजबूत करने के सूत्र बताए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, पवन कसौधन, प्रेम सागर त्रिपाठी, महेश शुक्ल, यशकान्त सिंह, गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेन्द्र गौड़, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, अंकुर वर्मा, गिल्लम चौधरी, अनिल दुबे, अरविन्द सिंह, जटाशंकर शुक्ल, नरेन्द्र त्रिपाठी, प्रमोद पाण्डेय, अजय सिंह गौतम, अरविन्द पाल, भानु प्रताप सिंह, डॉ. अनिल कुमार मौर्य, डॉ. वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, ध्रुव नारायण सिंह, ममता पाण्डेय, श्याम बिहारी गौंड, पुष्करादित्य सिंह, गजेन्द्र सिंह, चन्द्रशेखर मुन्ना, राजेश पाल चौधरी, आनन्द सिंह, शालिनी मिश्र, शिवानी सिंह, रोली सिंह, देवेन्द्र सिंह, अमरेन्द्र सिंह, रामवृक्ष निषाद एवं रमेश चक्रवर्ती सहित प्रदेश, क्षेत्र एवं जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

 

  1. भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ, वैचारिक एवं संगठनात्मक सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

 

बस्ती, 16 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी, बस्ती द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग एवं प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ शनिवार को विक्रमजोत स्थित अवधेश सिंह होटल सभागार में हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पहले दिन 7 तथा दूसरे दिन 4 सत्र संपन्न होंगे।

कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, पूर्व विधायक संजय जायसवाल एवं पूर्व विधायक रवि सोनकर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की तथा संचालन जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने किया।

मुख्य अतिथि डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने “देश के सम्मुख चुनौतियाँ एवं निदान के हमारे प्रयास” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भारत की बढ़ती शक्ति से घबराई देश-विरोधी ताकतें सामाजिक और आर्थिक अस्थिरता फैलाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन भाजपा राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

दूसरे सत्र में पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर अपने विचार रखे। इस सत्र की अध्यक्षता सुशील सिंह तथा संचालन अखण्ड प्रताप सिंह ने किया। तीसरे सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने “भाजपा का इतिहास और विकास” विषय पर विस्तार से चर्चा की। अध्यक्षता पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी तथा संचालन जिला महामंत्री अभिषेक कुमार गौतम ने किया।

चौथे सत्र में प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी गोविन्द नारायण शुक्ल ने “कार्य पद्धति” विषय पर मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता विधायक अजय सिंह तथा संचालन प्रेम प्रकाश चौधरी ने किया। पांचवें सत्र में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने “कार्यकर्ता विकास, संभाल एवं दायित्वबोध” विषय रखा। छठवें सत्र में प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह ने “कार्य विस्तार एवं चुनाव प्रबंधन” पर विचार व्यक्त किए। सातवें सत्र में पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने “बूथ प्रबंधन एवं स्थायी कार्यक्रम” विषय पर संगठन को मजबूत करने के सूत्र बताए।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, पवन कसौधन, प्रेम सागर त्रिपाठी, महेश शुक्ल, यशकान्त सिंह,

गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेन्द्र गौड़, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, अंकुर वर्मा,

गिल्लम चौधरी, अनिल दुबे, अरविन्द सिंह, जटाशंकर शुक्ल, नरेन्द्र त्रिपाठी, प्रमोद पाण्डेय, अजय सिंह गौतम, अरविन्द पाल, भानु प्रताप सिंह, डॉ. अनिल कुमार मौर्य, डॉ. वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, ध्रुव नारायण सिंह, ममता पाण्डेय, श्याम बिहारी गौंड, पुष्करादित्य सिंह, गजेन्द्र सिंह, चन्द्रशेखर मुन्ना, राजेश पाल चौधरी, आनन्द सिंह, शालिनी मिश्र, शिवानी सिंह, रोली सिंह, देवेन्द्र सिंह, अमरेन्द्र सिंह, रामवृक्ष निषाद एवं रमेश चक्रवर्ती सहित प्रदेश, क्षेत्र एवं जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in