Skip to main content

Aaj Tak24x7

कृषि विभाग ने नकली कीटनाशक दवाइयों की अवैध पैकिंग करने वालों पर कार्यवाही की 

*लोकेशन-देवास

*संवाददाता- गणेश जायसवाल*

*आज तक 24×7

 

 

 

कृषि विभाग ने नकली कीटनाशक दवाइयों की अवैध पैकिंग करने वालों पर कार्यवाही की

———

देवास 15 मई 2026/ उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक ने बताया कि कीटनाशक गुण नियंत्रण दल द्वारा आज नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी बाई मार्ग स्थित एक मकान पर दबिश देकर ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली कीटनाशक दवाइयों की अवैध पैकिंग करने वालों पर कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग को सूचना प्राप्त हुई थी कि लक्ष्मी बाई मार्ग पर कुछ व्यक्तियों द्वारा ब्रांडेड कंपनियों जैसे ‘बायर’ और ‘इंडोफिल इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ के खाली पैकेटों में जिप्सम पाउडर भरकर अवैध रूप से पैकिंग की जा रही है। इस सूचना के आधार पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राहुल कुमार जायसवाल, श्री लोकेश गंगराड़े सहायक संचालक कृषि एवं श्री दिनेश परमार कृषि विकास अधिकारी और उनकी टीम ने नाहर दरवाजा पुलिस के साथ मिलकर मकान नंबर 26, लक्ष्मी बाई मार्ग पर कार्यवाही की।​

कार्यवाही के दौरान मौके से भारी मात्रा में नकली कीटनाशक और पैकिंग सामग्री बरामद की गई है, जिसमें मुख्य रूप से ​बायर नेटिवो (100gm): 2300 भरे हुए पैकेट एवं 3000 खाली पैकेट।​इंडोफिल मोटिव (250gm): 1000 भरे हुए पैकेट एवं 3000 खाली पैकेट।​बायर जम्प इंसेक्टिसाइड (2gm/20gm): कुल 7000 पैकेट, अन्य सामग्री: 5 बैग जिप्सम पाउडर, एक सीलिंग व पैकिंग मशीन शामिल है।​

उन्होंने बताया कि मौके से श्रीमती रुकसार पति आमिर खान और श्रीमती जुबेदा बी पति मंजूर हुसैन को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अभिषेक नामक व्यक्ति उन्हें यह सामग्री और मशीन उपलब्ध कराता था।​पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), कीटनाशक अधिनियम 1968 (धारा 17, 18, 29), व्यापार चिन्ह अधिनियम 1999 और कॉपीराइट अधिनियम 1957 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कृषि विभाग भविष्य में भी ऐसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in