Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना छावनी पुलिस व स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में भारतीय जाली करेंसी नोटों का मुद्रण, परिवहन व उसका परिचालन करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही कर संबंधित वांछित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-*

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

 

*थाना छावनी पुलिस व स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में भारतीय जाली करेंसी नोटों का मुद्रण, परिवहन व उसका परिचालन करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही कर संबंधित वांछित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-*

थाना छावनी पुलिस व स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में भारतीय जाली करेंसी नोटों का मुद्रण, परिवहन व उसका परिचालन करने के संबंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-233/ 2025 धारा-111(2)(वी), 179, 318(4), 336(3), 338 BNS से संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत किए गए कार्यवाही के क्रम में दिनांक-15.05.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0-98/2026 धारा-3(1) गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित 03 अभियुक्तों यथा क्रमशः 1-जंगबहादुर पटेल पुत्र उदयराज 2-शिव कुमार कन्नौजिया पुत्र राम अचल कन्नौजिया को दिनांक-16.05.2026 को समय करीब 14:15 बजे जे0एम0वी0 हॉस्पिटल एवं 3-राजकुमार गुप्ता पुत्र पारसनाथ गुप्ता उम्र करीब 55 वर्ष निवासी महुली बाजार थाना महुली जनपद संतकबीर नगर (उ0प्र0) को समय करीब 15:10 बजे ग्राम महादेवा के पास सड़क किनारे से गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है |

पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को रु 25000/- इनाम की घोषणा की गयी ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*

1- जंगबहादुर पटेल पुत्र उदयराज उम्र करीब 51 वर्ष निवासी ग्राम करनपुर थाना धनघटा जनपद संतकबीर नगर (उ0प्र0) |

2- शिव कुमार कन्नौजिया पुत्र राम अचल कन्नौजिया उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम गगरागाड़ थाना धनघटा जनपद संतकबीर नगर (उ0प्र0) |

3- राजकुमार गुप्ता पुत्र पारसनाथ गुप्ता उम्र करीब 55 वर्ष निवासी महुली बाजार थाना महुली जनपद संतकबीर नगर (उ0प्र0)|

 

*अभियुक्त शिव कुमार कन्नौजिया का आपराधिक इतिहास-*

1- मु०अ०सं०-147/2024 धारा-147, 323, 325, 364-A, 406, 504, 506 IPC व धारा-3(1)(घ), 3(1)(द), 3(2)(v), 3(2)(va) SC/ST Act |

 

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1- थानाध्यक्ष छावनी चंदन कुमार जनपद बस्ती |

2- प्रभारी स्वाट टीम उप०निo शेषनाथ यादव मय टीम जनपद बस्ती ।

3- व0उ0नि0 सत्येन्द्र यादव, उ0नि0 सभाजीत मिश्रा थाना छावनी जनपद बस्ती |

4- हे0कां0 संदीप कुमार, हे0कां0 फयानाथ भाष्कर, कां0 राजीव रंजन, कां0 संजय कुमार यादव, कां0 सिल्लू जायसवाल, रि0कां0 रजनीकान्त मिश्रा, रि0कां0 विशाल शुक्ला व रि0कां0 अजय सिंह थाना छावनी जनपद बस्ती |

5- हे०का० पवन तिवारी, हे०का० मृत्युंजय कुशवाहा, हे०का० रमेश यादव, का0 किशन सिंह, काo अभिलाष प्रताप सिंह स्वाट टीम जनपद बस्ती ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in