Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना सोनहा पुलिस द्वारा जबरन मोटर साइकिल छीनने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार एवं मोटरसाइकिल किया गया बरामद-*

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

*थाना सोनहा पुलिस द्वारा जबरन मोटर साइकिल छीनने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार एवं मोटरसाइकिल किया गया बरामद-

 

दिनांक 05.05.2026 की शाम करीब 05.30 बजे मनौढी तिराहा से करीब 100 मीटर करमहिया बाजार के तरफ जाने वाले रोड पर बिक्रम गौड़ पुत्र रामू गौड़ ग्राम दरियापुर जंगल थाना सोनहा जनपद बस्ती मिला जिसने वादी मुकदमा को रोककर धमकान कर उसकी मोटर साइकिल छीन लिया गया जिसके क्रम मे आवेदक द्वारा थाना स्थानीय पर आज दिनांक 17.05.2026 को प्रा0पत्र दिया गया। जिसके आधार पर थाना सोनहा पर मु0अ0सं0 111/2026 धारा 308(5) B.N.S पंजीकृत करते हुए थानाध्यक्ष सोनहा के नेतृत्व में थाना सोनहा पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावारण करते हुए अभियुक्त 1. विक्रम गौड़ उपरोक्त का ग्राम धवाय वाली रोड़ के पास से समय 08.40 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त के पास से मोटरसाइकिल बरामद किया गया। अन्य अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

1. विक्रम गौड़ पुत्र रामू गौड़ ग्राम दरियापुर जंगल थाना सोनहा जनपद बस्ती उम्र 24 वर्ष ।

 

*बरामदगी का विवरणः-*

1. एक अदद मोटरसाइकिल UP 55V 5411 ।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1. थानाध्यक्ष महेश सिंह थाना सोनहा जनपद बस्ती ।

2. उ0नि0 जय प्रकाश तिवारी थाना सोनहा जनपद बस्ती ।

3. हे0का0 हेमन्त सिंह थाना सोनहा जनपद बस्ती ।

4. का0 बसन्त यादव थाना सोनहा जनपद बस्ती ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in