Skip to main content

Aaj Tak24x7

भीम आर्मी की बैठक में तमाम ग्रामीणों ने ली सदस्यता

भीम आर्मी की बैठक में तमाम ग्रामीणों ने ली सदस्यता

सीतापुर महोली तहसील के इनायत नगर में भीम आर्मी के पदाधिकारियों के द्वारा बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता भीम आर्मी जिला प्रवक्ता विनोद भारती के द्वारा की गई। जिला प्रवक्ता व भीम आर्मी तहसील सदर संयोजक अनुपम गौतम, तहसील सदर सह संयोजक सर्वेश ,गौतम, व ग्रामीणों के द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर सम्मान पूर्वक माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई । बैठक में पदाधिकारियों ने बहुजन समाज में जन्मे महापुरुषों के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने की बात कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के संघर्षों को देखते हुए,भीम आर्मी भारत एकता मिशन की नितियों से खुश होकर इनायत नगर के महेंद्र गौतम ,जितेंद्र भारती ,आनंद कुमार चौधरी ,रजनीश कुमार ,गौरी शंकर ,अनूप कुमार वर्मा, हुकुमचंद ,काशीराम ,डॉ सुरेश प्रकाश आदिम,ब्रज लाल सहित अन्य तमाम ग्रामीणों ने सदस्यता ग्रहण की। सभी सदस्याओं को भीम आर्मी के सदस्यों को नियुक्त पत्र वितरण किया। जिला प्रवक्ता ने कहा देश के अंदर भीम आर्मी भारत एकता मिशन का जनाधार बहुत तेजी के साथ बढ़ रहा है। भीम आर्मी की नीतियों से खुश होकर हजारों लोग दिन प्रतिदिन सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in