Skip to main content

Aaj Tak24x7

शहर में स्वच्छता की अलख जगाने कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान और कमिश्नर संघ प्रिय मैदान में*

*शहर में स्वच्छता की अलख जगाने कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान और कमिश्नर संघ प्रिय मैदान में*

कलेक्टर , कमिश्नर सहित स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर ने चलाया स्वच्छता अभियान

 

शाम को सड़क पर झाड़ू लगा कर दिया स्वच्छता का संदेश

ग्वालियर।

शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कलेक्टर एवं कमिश्नर सहित स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर में जनक हॉस्पिटल के सामने से लेकर हुज़रात चौराहा सहित जिंसी नाला नंबर दो की सड़कों को झाड़ू लगाकर साफ किया।

 

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, नगर निगम अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव ने अपने हाथों में झाड़ू थाम कर सड़कों को साफ किया इसके साथ ही आमजनों को समझाइश दी कि कचरा सड़क पर नहीं फेंके। दुकानदारों से अपील की है कि वह सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करे और ना हीं किसी अन्य व्यक्ति को करने दे। इस अवसर पर ब्रांड एंबेसडर श्रीमती डॉ प्रियंबदा भसीन, श्रीमती सावित्री श्रीवास्तव, उपायुक्त श्री मुकेश बंसल, श्री शीर्षिर श्रीवास्तव, , मुख्य स्वास्थ अधिकारी वैभव श्रीवास्तव, हेल्थ ऑफिसर किशोर चौहान सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

*कलेक्टर ने अपील के साथ की सफाई*

 

जिंसी नाला नंबर दो पर जिन दुकानों के बाहर कचरा फैला था , उनको कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने समझाइश दी कि सड़क पर कचरा नहीं फेंके, दुकानों पर डस्टबिन रखे । इसके बाद उनकी दुकानों से सामने मौजूद कचरे को झाड़ू लगाकर साफ किया।

 

*वॉटर फ़ोगर मशीन से रोक धूल का उड़ना*

 

स्वच्छता अभियान के दौरान सड़क पर झाड़ू लगाते समय उड़ रही धूल को रोकने के लिए वाटर होकर मशीन का उपयोग किया गया। जिससे सड़क सड़क पर धूल ना उड़े।

 

*सफाई मित्रों के साथ निकलवाई फोटो*

 

स्वच्छता अभियान के अंत में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव में सभी सफाई मित्रों के साथ फोटो निकलवाई। साथ ही सभी को बेहतर कार्य करने के लिए बधाई दी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in