Skip to main content

Aaj Tak24x7

वार्ड 19 में सांसद श्री कुशवाह एवं महापौर डॉक्टर सिकरवार ने किया 87 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन 

वार्ड 19 में सांसद श्री कुशवाह एवं महापौर डॉक्टर सिकरवार ने किया 87 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 19 के अंतर्गत सीसी रोड निर्माण कार्य के 87 लाख 63 हजार रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन आज रविवार को सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार, विधायक डॉ सतीश सिकरवार एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती कमलेश बलवीर तोमर द्वारा किया गया।

वार्ड क्रमांक 19 के अंतर्गत कृष्ण वाटिका के सामने विभिन्न गलियों में 44 लाख रुपए की लागत से एवं शारदा विद्यापीठ के पास गली में सीसी रोड निर्माण 14 लाख रुपए की लागत से एवं न्यू राम विहार कॉलोनी में राजू राठौर के सामने वाली गली में सीसी रोड निर्माण 14 लाख 75 हजार की लागत से एवं राम विहार कॉलोनी में मिथिलेश रजक के घर से गजराज राजावत के घर तक सीसी रोड निर्माण का कार्य 14 लाख 88 हजार रुपए की लागत से किए जाने हेतु अतिथियों द्वारा भूमि पूजन किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in