प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ l*

*प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ l

 

 

*वैश्य समाज की एकजुटता से ही समाज को सम्मान व राजनीतिक भागीदारी … डॉ. सुमन्त गुप्ता*

 

 

 

औरैया ब्यूरो

 

औरैया –अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, औरैया द्वारा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्त सानिध्य में आज दिनांक 17 मई- 2026 दिन रविवार को प्रातः 11 से श्री गोपाल वाटिका आश्रम नरायनपुर, औरैया में प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन संपन्न हुआ, आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वाइस चांसलर डॉ. संजीव गुप्ता, परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अनूप गुप्ता द्वारा सामूहिक रूप से सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया, गोपाल गौशाला विद्यालय की वंशिका व यशी छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। आयोजन में अंतर्गत वैश्य समाज के उत्थान व राजनैतिक भागीदारी पर चिंतन तथा वैश्य समाज के नौ घटकों के बुजुर्गों, वृद्ध महिलाओं तथा नगर पालिका परिषद, औरैया के सभासदों, पत्रकारों व दूर दराज से आए प्रमुख समाजसेवियों को सम्मानित किया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज समाज को एकजुट होने की जरूरत है, एकजुटता से ही समाज को सम्मान व राजनीतिक भागीदारी मिलेगी। मुख्य अतिथि डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि परिवर्तन के युग में विचारों के आदान-प्रदान व रोटी बेटी के संबंधो से ही समाज को मजबूती मिलेगी, स्वागताध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि समाज के उत्थान में बुजुर्गों द्वारा युवा पीढ़ी को उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता हैं। आयोजन के अंतर्गत वैश्य समाज के 70 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 50 बुजुर्गों व वृद्ध महिलाओं व आधा सैकड़ा से अधिक सामाजिक योद्धाओं को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर अभिनंदन किया गया, आयोजन में कानपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, दिबियापुर, फफूंद, कानपुर देहात, जालौन, अछल्दा, करहल, मैनपुरी आदि स्थानों के वैश्य बंधु सम्मिलित हुए, वैश्य समाज को दिशा देने हेतु समाजसेवी अभिषेक गुप्ता, दिलीप गुप्ता आदि कार्यक्रम को तमाम वैश्य वक्ताओं ने संबोधित किया आयोजन में प्रमुख रूप से परिषद के जिला अध्यक्ष विपिन पोरवाल बंटू, जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे, नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, नगर महामंत्री अमित सुहाने, श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष रमन पोरवाल, अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा जिला इकाई के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पुरवार, महिला जिला अध्यक्ष पूनम पुरवार, जिला महामंत्री पायल पोरवाल, नगर अध्यक्ष राधा आर्या, नगर महामंत्री श्वेता पोरवाल, सत्येंद्र गुप्ता, हरिश्चंद्र आढती, राकेश गुप्ता बैंक वाले, प्रेम नारायण गुप्ता आदि चार सैकड़ा वैश्य बंधु व महिला शक्ति मौजूद रही कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट के किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

आज दिनांक 18-06-2026 को प्रातः 07:00 बजे थाना वाल्टरगंज के ग्राम रतनपुरा से एक कॉलर द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि उसके भाई की डेड बॉडी मौके पर पड़ी हुई है । इस सूचना पर तत्काल थाना वाल्टरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची ।

आज दिनांक 18-06-2026 को प्रातः 07:00 बजे थाना वाल्टरगंज के ग्राम रतनपुरा से एक कॉलर द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि उसके भाई की डेड बॉडी मौके पर पड़ी हुई है । इस सूचना पर तत्काल थाना वाल्टरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची ।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in