Skip to main content

Aaj Tak24x7

अमरोहा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद 14 मुकदमों में वांछित शातिर समेत 3 गिरफ्तार, चोरी की भैंसें व तमंचा बरामद

अमरोहा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद 14 मुकदमों में वांछित शातिर समेत 3 गिरफ्तार, चोरी की भैंसें व तमंचा बरामद

 

 

 

अमरोहा। जिले के थाना सैदनगली क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद 14 मुकदमों में वांछित एक शातिर अपराधी सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन भैंसें, अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक श्री लखन सिंह यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश भदौरिया व क्षेत्राधिकारी हसनपुर श्री पंकज कुमार त्यागी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सैदनगली श्री विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।

घटना 17 मई की है, जब पुलिस टीम सकतपुर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो गांवों से चोरी की गई भैंसों को आरोपी एक छोटे हाथी वाहन में भरकर बेचने ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने हुसैनपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की।जैसे ही संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, चालक ने वाहन पुलिस टीम की ओर बढ़ा दिया। इस दौरान एक आरोपी भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और मौके पर ही पकड़ लिया गया। फायरिंग के दौरान एक गोली कांस्टेबल रोहित कुमार के बाजू को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए।फूलकुवंर पुत्र नन्हे, निवासी उझारी (थाना सैदनगली)

लुकमान पुत्र कलुआ, निवासी मछरिया (थाना रहरा)दानिश कुरैशी पुत्र रहीश कुरैशी, निवासी जयतौली (थाना रहरा)शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी फूलकुवंर पर 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से वांछित चल रहा था।बरामदगी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से

3 चोरी की भैंस

.315 बोर का अवैध तमंचा

जिंदा व खोखा कारतूस

घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन (DL1LAF2080)

बरामद भैंसें थाना सैदनगली में दर्ज दो अलग-अलग मुकदमों से संबंधित पाई गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष विकास कुमार सहित उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल व अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही, जिनकी तत्परता और सूझबूझ से यह बड़ी सफलता मिली।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in