लोकेशन झांसी
*झांसी में सूदखोरी का खूनी खेल… कुल्हाड़ी से हमला, मां-बेटा गंभीर घायल*
*आज तक 24×7 न्यूज़ बलराम पटेल झांसी मंडल प्रभारी*
झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के बरौदा गांव में ब्याज के पैसों को लेकर खूनी विवाद हो गया…
बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद दबंग ने हरिचरण पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया…
हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई और वह मौके पर गिर पड़ा…
बेटे को बचाने पहुंची मां भी हमले की चपेट में आ गई…
इस खूनी संघर्ष में मां-बेटे समेत चार लोग घायल बताए जा रहे हैं…
घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मोंठ ले जाया गया…
जहां से हरिचरण को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया…
पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही के आरोप लगाए हैं…
वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच की बात कह रही है…
Author: aajtak24x7
100% LikesVS
0% Dislikes