Skip to main content

Aaj Tak24x7

खरसोद कला में शोक की लहर : जनपद प्रतिनिधि हरिशंकर पटेल का निधन

संजय आचार्य

खरसोद कला में शोक की लहर : जनपद प्रतिनिधि हरिशंकर पटेल का निध

 

 

खरसोद कला गांव में जनपद प्रतिनिधि हरिशंकर पटेल के निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे हरिशंकर पटेल ने आज अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग उनके निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।

हरिशंकर पटेल अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और समाजसेवा के लिए पूरे क्षेत्र में पहचाने जाते थे। गरीबों, जरूरतमंदों और युवाओं की सहायता के लिए वे हमेशा सबसे आगे रहते थे। धार्मिक आयोजनों में भी उनकी विशेष भूमिका रहती थी और गांव के हर सामाजिक कार्य में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता था।

उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। गांव के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनकी अंतिम यात्रा का स्वागत किया गया। बैंड-बाजों के साथ निकली अंतिम यात्रा में लोगों की आंखें नम दिखाई दीं। कई युवा भावुक होकर रो पड़े और “हरिशंकर पटेल अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

ग्रामीणों ने बताया कि हरिशंकर पटेल केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि गांव के हर व्यक्ति के सुख-दुख के साथी थे। जब भी किसी जरूरतमंद को सहायता की आवश्यकता होती, वे तुरंत मदद के लिए पहुंच जाते थे। युवाओं को आगे बढ़ाने और समाज में एकजुटता बनाए रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

उनके निधन को गांव और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। अंतिम संस्कार के दौरान पूरे वातावरण में गम और भावुकता का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

अंतिम संस्कार की मुखाग्नि उनके सुपुत्र लूपिन पटेल ने दी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा शोक संदेश प्रेषित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in