राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने ओंकारेश्वर में मछुआरों से पारंपरिक अधिकारों पर की चर्चा*

*राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने ओंकारेश्वर में मछुआरों से पारंपरिक अधिकारों पर की चर्चा

मुकेश। शुक्ला आज तक 24 * 7

ओंकारेश्वर। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो ने आज ओंकारेश्वर प्रवास के दौरान झूला पुल स्थित राजपूत धर्मशाला में ओंकारेश्वर के माझी कहार, भोई, नाविक, केवट, ढीमर समाज के लोगों के बीच पहुंचकर उनसे चर्चा की ओर उनकी विभिन्न समस्याएं सुनकर समस्याओं का निराकरण का आश्वासन दिया साथ ही श्री प्रियंक कानूनगो ने मीडिया से संवाद के दौरान कहा कि जो लोग समाज की अंतिम पंक्ति में है उनके बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना उनका नैतिक कर्तव्य है। मछुआरों ने श्री कानूनगो को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि ओंकारेश्वर जलाशय पर सोलर प्लांट कार्य योजना में प्रभावित हुए सभी 06 समितियों के सदस्यों को पुनर्वास नीति के अंतर्गत मिलने वाले सभी लाभ मिलने चाहिए, क्योंकि हमारा मत्स्याखेट का कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित हो गया है। ओंकारेश्वर एवं इंदिरा सागर जलाशय मैं कार्यरत समितियो के सदस्यों को मत्स्याखेट का भाव आज के भाव का आधा मिलना चाहिए। नाव जाल योजना की राशि डबल की जानी चाहिए। मछुआरों के बच्चों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ मिलना चाहिए। मध्य प्रदेश के सभी जिलों में निषाद राज भगवान की मूर्ति का निर्माण होना चाहिए तथा भगवान निषाद राज की जयंती भी सरकार के द्वारा मनाई जानी चाहिए समस्त मछुआरा समाज को माझी (एसटी) में सम्मिलित किया जाए जिससे अत्यंत पिछड़े समाज का उत्थान हो सके। इस दौरान उपस्थित संतोष वर्मा, दिनेश पेंटर, दीपक वर्मा, कड़वा वर्मा, दिलीप वर्मा, कैलाश भंवरिया अरुण वर्मा, गब्बर वर्मा, शेरू वर्मा आदि उपस्थित थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

आज दिनांक 18-06-2026 को प्रातः 07:00 बजे थाना वाल्टरगंज के ग्राम रतनपुरा से एक कॉलर द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि उसके भाई की डेड बॉडी मौके पर पड़ी हुई है । इस सूचना पर तत्काल थाना वाल्टरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची ।

आज दिनांक 18-06-2026 को प्रातः 07:00 बजे थाना वाल्टरगंज के ग्राम रतनपुरा से एक कॉलर द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि उसके भाई की डेड बॉडी मौके पर पड़ी हुई है । इस सूचना पर तत्काल थाना वाल्टरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची ।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in