Skip to main content

Aaj Tak24x7

गोरा बाजार से बिलहरी डी-मार्ट तक बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी

गोरा बाजार से बिलहरी डी-मार्ट तक बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी

जबलपुर। कैंट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोरा बाजार से बिलहरी डी-मार्ट तक लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर युवा कांग्रेस एवं कैंट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने यातायात पुलिस प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस संबंध में डीएसपी यातायात को ज्ञापन सौंपकर तत्काल यातायात व्यवस्था सुधारने एवं पुलिस बल तैनात करने की मांग की गई।

 

ज्ञापन में बताया गया कि गोरा बाजार से बिलहरी डी-मार्ट मार्ग पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, जिसकी सूचना पूर्व में गोरा बाजार थाने में भी दी जा चुकी है। शिकायत के बाद संबंधित अधिकारियों एवं डीएसपी द्वारा सड़क का निरीक्षण और सर्वे भी किया गया था, लेकिन लगभग दो महीने बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

 

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन की उदासीनता के कारण आम नागरिकों की जान जोखिम में पड़ रही है। उन्होंने हाल ही में बिलहरी क्षेत्र में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि तीन दिन पूर्व एक जोमैटो कर्मचारी की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई, इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

 

युवा कांग्रेस नेता राहुल रजक एवं कैंट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पवन कनौजिया ने मांग की है कि गोरा बाजार से बिलहरी डी-मार्ट तक यातायात पुलिस की नियमित तैनाती, स्पीड कंट्रोल व्यवस्था, संकेतक बोर्ड एवं सुरक्षा उपाय तत्काल लागू किए जाएं ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

 

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो युवा कांग्रेस एवं कैंट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in