गुरसरांय तालाब की कायाकल्प पर गरमाई राजनीति, भाजपाइयों ने चेयरमैन पर लगाए गंभीर आरोप*

लोकेशन झांसी

 

*गुरसरांय तालाब की कायाकल्प पर गरमाई राजनीति, भाजपाइयों ने चेयरमैन पर लगाए गंभीर आरोप

 

*आज तक 24×7 न्यूज़ बलराम पटेल झांसी मंडल प्रभारी*

 

 

झांसी के गुरसराय नगर में ऐतिहासिक तालाब को लेकर सियासत तेज हो गई है।

 

विधायक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पिछले तीन वर्षों के विकास कार्यों का ब्यौरा सार्वजनिक करने की मांग की।

 

प्रेस वार्ता में नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी नितुल ब्यास, विधायक प्रतिनिध ललित पटेल और युवा भाजपा नेता अमन गोस्वामी संयुक्त रूप से मौजूद रहे।

 

नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा विकास कार्यों की अनदेखी की जा रही है।और केवल कमीशन खोरी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि विधायक निधि से नगर में 5000 लीटर क्षमता की पानी टंकियां बनवाई गई थीं।

लेकिन वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।

उन्होंने ऐतिहासिक तालाब के मुद्दे को लेकर नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए और पारदर्शिता की मांग उठाई।

पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी नीतुल व्यास एवं युवा भा जा पा नेता अमन गोस्वामी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि नगर की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है।

जबकि नगर पालिका विकास के नाम पर केवल कागजी कार्यवाही कर रही है।

भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही विकास कार्यों का हिसाब नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

हालांकि तालाब के कायाकल्प की तस्वीरें भी साफ बयां कर रही हैं कि कायाकल्प के नाम पर जो योजनाएं संचालित हैं वह अपने कार्य को जानबूझकर धीमा कर रहीं हैं इसमें कहीं न कहीं भ्रष्टाचार भी पनपने की संभावना बनती है सूत्रों की मानें तो राजनीति पेयजल की समस्या से आरोप प्रत्यारोप जारी हैं यह जो गुरसराय नगर में पानी की समस्या है जिससे तालाब का भरा जाना भी जरूरी है एवं भ्रष्टाचार भी पानी में डुबोना भी जरूरी है आखिर हम हकीकत दिखाने का प्रयास करते रहेंगे बने रहें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in