Skip to main content

Aaj Tak24x7

शिवपुरी से ग्वालियर जाते रहे पत्रकार अरशद अली की कार को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, महिला गंभीर बच्चे मामूली घायल स्कॉर्पियो वाला गाड़ी लेकर हुआ फरार*

*शिवपुरी से ग्वालियर जाते रहे पत्रकार अरशद अली की कार को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, महिला गंभीर बच्चे मामूली घायल स्कॉर्पियो वाला गाड़ी लेकर हुआ फरार

 

 

दिनांक 19/5/2026

 

लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश

 

अरशद अली की रिपोर्ट

 

9713906075

================

 

शिवपुरी से ग्वालियर जा रहे एक पत्रकार परिवार की अल्टो कार को रविवार दोपहर करीब 1:20 बजे मोहना क्षेत्र के शिवहरे मैरिज गार्डन के पास एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार कर आगे जाकर एकदम अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे हादसे में कार में सवार पत्रकार अरशद अली को मामूली चोटे आई एवं उनकी पत्नी के सिर में 5 टाके एवं गंभीर चोट आई और वह घायल हो गई, दो 8 और 12 साल की बच्चीयो को भी मामूली चोट आई है जबकि वाहन को भी काफी नुकसान पहुंचा।

 

फरियादी अरशद अली पत्रकार (43), निवासी सहीशपुरा मस्जिद के पास शिवपुरी, अपने परिवार के साथ अपनी पत्नी तंजीम अली (38) और दो बेटियों अलीना अली (13) व अल्शिपा अली (9) को लेकर ग्वालियर इलाज के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मोहना बस स्टैंड के आगे पीछे से आ रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी अल्टो को बाईं ओर से टक्कर मार कर आगे आके एकदम ब्रेक लगा दिए

टक्कर इतनी तेज थी कि अल्टो कार क्षतिग्रस्त हो गई

फरियादी ने बताया कि उन्होंने टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो का नंबर देख लिया, जो MP07-BA1857 बताया गया है। बताया जा रहा है स्कॉर्पियो शिवपुरी जिले के पोहरी क्षेत्र की बताई जा रही है

घटना के बाद अरशद अली ने मोहना थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई और आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत हो रहा है। जांच अधिकारी के रूप में एएसआई प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

वाईट पत्रकार अरशद अली

 

*जिला शिवपुरी से क्राइम रिपोर्टर अरशद अली की रिपोर्ट*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in