Skip to main content

Aaj Tak24x7

चेतन पिता पंकज जोशी के द्वारा ले गए 10 से 12 युवकों ने शुक्ला परिवार के साथ की मारपीट के साथ की लूटपाट*

*चेतन पिता पंकज जोशी के द्वारा ले गए 10 से 12 युवकों ने शुक्ला परिवार के साथ की मारपीट के साथ की लूटपाट

 

ओंकारेश्वर

मोरटका चौकी के अंतर्गत ग्राम खेड़ी घाट में पं. मुकेश शुक्ला के परिवार के साथ खेड़ी घाट निवासी चेतन जोशी ने अज्ञात बदमाशों को साथ लेकर शुक्ला परिवार पर उनके चार घरों पर पृथक पृथक जाकर दोपहर लगभग 11:40 बजे हमला कर दिया परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई एवं घर में रखा हुआ समान नगदी करीब 7 हजार रुपए एवं सोने की बाली अन्य सामान को लूट पाठ करते हुए भाग गए

उक्त घटना की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी में दी गई पुलिस ने मामले को गंभीरता से ना लेते हुए रिपोर्ट लिखने में लापरवाही बरती एवं पीड़ित पक्ष को ही समझाईस देने लगे लगभग 2 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज किं गई। पीड़ित फरियादी को पुलिस द्वारा लालच देकर समझौता करने का प्रयास किया गया।

पीड़ित परिवार का बयान दर्ज करने के बाद रिपोर्ट की काफी नहीं दी गई।

पुलिस द्वारा मारपीट करने वाले लोगों को भी उत्साह का पुलिस ने उनके द्वारा भी रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए कहां जबकि पुलिस का तो काम फरियादी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच करना है।

मिश्रीलाल कोहरे की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in