Skip to main content

Aaj Tak24x7

नागदा/19 मई को दोपहर करीब 12:00 बजे कंट्रोल रूम डूंगरपुर राजस्थान से तथा पीड़ित कृष्ण गोपाल पिता खात्रा जी जाति मीणा उम्र लगभग 60 साल थाना वरदा के परिजनों द्वारा फोन पर सूचना दी गई कि कृष्ण गोपाल का अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिया गया है साथ ही सूचना दी गई कि उनके साथ नागदा क्षेत्र में मारपीट कर जबरन मजदूरी कराने हेतु अहमदाबाद ले जाया जा रहा है।

लोकेशन नागदा

मांगीलाल सोलंकी जिला संवाददाता

नागदा/19 मई को दोपहर करीब 12:00 बजे कंट्रोल रूम डूंगरपुर राजस्थान से तथा पीड़ित कृष्ण गोपाल पिता खात्रा जी जाति मीणा उम्र लगभग 60 साल थाना वरदा के परिजनों द्वारा फोन पर सूचना दी गई कि कृष्ण गोपाल का अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिया गया है साथ ही सूचना दी गई कि उनके साथ नागदा क्षेत्र में मारपीट कर जबरन मजदूरी कराने हेतु अहमदाबाद ले जाया जा रहा है

उक्त सूचना अन्य राज्य (राजस्थान) से प्राप्त होने के बावजूद थाना नागदा पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया गया। थाना प्रभारी नागदा के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य संभावित स्थानों पर त्वरित सर्चिंग अभियान चलाया गया।

सघन तलाश के दौरान पीड़ित कृष्ण गोपाल को नागदा के राजस्थानी चौराहे से सकुशल बरामद किया गया। तत्पश्चात उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

इस कार्रवाई की विशेष बात यह रही कि अन्य राज्य से सूचना प्राप्त होने के बावजूद नागदा पुलिस ने बिना विलंब त्वरित कार्रवाई कर सकारात्मक परिणाम प्राप्त किया, जिससे एक संभावित बड़ी घटना होने से रोका जा सका।

पीड़ित एवं उनके परिजनों द्वारा नागदा पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यप्रणाली के लिए आभार व्यक्त किया गय

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in